
आज भी दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 100 से अधिक फ्लाइट्स में देरी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
शुक्रवार (7 नवंबर 2025) को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 100 से अधिक फ्लाइट्स में देरी हुई. एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम में तक़नीकी दिक्कतें होने की वजह से ये समस्या आई थी. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एयरपोर्ट सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस खराबी को ठीक करने का काम हो रहा है.
एनसीआर का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है. यहां से हर दिन 1,500 से अधिक उड़ानों का संचालन होता है.
पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक गुरुवार शाम से तकनीकी समस्याओं के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ऑटोमैटिक तरीके से फ्लाइट प्लान नहीं कर पा रहा था.
दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक एक्स हैंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण, आईजीआईए की उड़ान संचालन में देरी हो रही है. उनकी टीम डायल सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है.
साथ ही एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि वे उड़ान संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन्स के संपर्क में रहें. हमें हुई असुविधा के लिए खेद है. विमानों के लेट होने पर एयर इंडिया, स्पाइस जेट, इंडियो ने यात्रियों को जानकारी दी.



