ताजा खबरराजस्थान

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है 2 दिन Work From Home

Government Employees in Rajasthan May Get 2 Days Work From Home


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील के बाद राजस्थान सरकार भी बड़े बदलावों की तैयारी में जुट गई है। राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) की सुविधा देने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि अभी इस संबंध में अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन विभिन्न विभागों से सुझाव मांगे गए हैं। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में बड़ा निर्णय ले सकती है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या कम करने के साथ इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग शुरू किया है। मुख्यमंत्री की इस पहल के बाद राज्य के कई मंत्री और नेता भी छोटे काफिलों तथा इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सरकार का मानना है कि वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू होने से ईंधन की बचत होगी, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कर्मचारियों को भी कामकाज में अधिक सुविधा और लचीलापन मिलने की संभावना है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button