गोल्ड कोस्ट: भारत ने चौथे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
भारत ने चौथे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हरा दिया। गोल्ड कोस्ट में गुरुवार को 168 रन का टारगेट चेज कर रही ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। वॉशिंगटन सुंदर ने 3 रन देकर 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल और शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले।
टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 56 रनों की ओपनिंग साझेदारी की।
कप्तान सूर्यकुमार यादव 20 और शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट झटके। जैवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोयनिस को एक-एक विकेट मिला।
भारत ने 2-1 की बढ़त बनाई
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पहला मुकाबला बेनतीजा रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच को जीतकर 1-0 की बढ़त ली थी। उसके बाद भारत ने तीसरे मैच में जीत दर्ज करके 1-1 की बराबरी हासिल की थी।
प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस और एडम जम्पा।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।



