अंतरराष्ट्रीयक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़ताजा खबरधर्म / ज्योतिषमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयलाइफ स्टाइलव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

कुलदीप यादव की वंश‍िका चड्ढा संग शादी आज, धीरेन्द्र कृष्ण समेत पहुंचीं कई हस्त‍ियां


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मसूरी/ उत्तराखंड। क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी वंश‍िका चड्ढा संग मसूरी में शन‍िवार (14 मार्च) को हो रही है. इसी समारोह में भारतीय बल्लेबाज रिंकू भी अपनी मंगेतर प्र‍िया सरोज के साथ पहुंचे. प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर शादी समारोह की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं, जो खूब चर्चा में हैं.  उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन हो रही कुलदीप यादव और वंश‍िका चड्ढा की शादी क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं. कुलदीप की वेडिंग से जुड़े समारोह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.

मसूरी में शाही शादी का माहौल
कुलदीप यादव और उनकी मंगेतर वंशिका की शादी का आयोजन मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवोय (Hotel Savoy) में है. शादी समारोह के लिए होटल को पूरी तरह बुक किया गया है और करीब 80 कमरे मेहमानों के लिए आरक्षित रखे गए हैं. होटल परिसर के अंदर भव्य मंडप तैयार किया गया है, जबकि संगीत और अन्य समारोहों के लिए अलग-अलग विशेष व्यवस्था की गई है.

क्रिकेट सितारों की एंट्री
शादी समारोह में कई क्रिकेटर पहुंच चुके हैं. इनमें र‍िंकू सिंह के अलावा युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और कोच टी द‍िलीप  उत्तराखंड पहुंचे . इससे पहले कशादी के जश्न की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

इन तस्वीरों में कुलदीप अपनी होने वाली दुल्हन वंशिका के साथ डांस करते नजर आए. हल्दी समारोह में भी खूब मस्ती देखने को मिली, जहां चहल ने भी जमकर ठुमके लगाए और माहौल को और रंगीन बना दिया.

डिजिटल और प्रिंटेड इन्विटेशन भी चर्चा में

कुलदीप और वंशिका की शादी का डिजिटल इन्विटेशन भी चर्चा का विषय बना. इस कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और मुख्य विवाह समारोह की पूरी जानकारी दी गई.  कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से होती है और इसे रॉयल-मॉडर्न थीम में डिजाइन किया गया.

इसके अलावा प्रिंटेड निमंत्रण कार्ड भी खास रहा. यह कार्ड राधा-कृष्ण थीम पर तैयार किया गया है और हल्के गुलाबी रंग में महल के गुंबदों की 3D डिजाइन के साथ बनाया गया.

लखनऊ में होगा भव्य रिसेप्शन
कुलदीप यादव और वंशिका की शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.  यह कार्यक्रम Hotel Centrum में रखा गया है, कुलदीप यादव की शादी शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, नीतिश राणा, मोहित शर्मा, जीतेश शर्मा, रविंद्र जड़ेजा और आरपी सिंह भी शामिल होंगे.

कौन हैं कुलदीप की दुल्हन वंशिका
कुलदीप यादव ने 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में वंशिका से सगाई की थी. दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं. वंशिका का पालन-पोषण कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ.  उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हायर एजुकेशन पूरी की और वहीं काम भी किया. दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता समय के साथ प्यार में बदला और आज दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button