उदयपुर

मल्लातलाई की पूर्बिया कॉलोनी में कचरे का अंबार, कॉलोनीवासी परेशान

Garbage Piles Up in Purbia Colony of Mallatalai, Residents Troubled


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मल्लातलाई की पूर्बिया कॉलोनी में कचरे का अंबार, कॉलोनीवासी परेशान

उदयपुर के मल्लातलाई क्षेत्र स्थित पूर्बिया कॉलोनी में इन दिनों गंदगी और कचरे की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। करीब 100 घरों की इस कॉलोनी में कुछ लोग सड़क के बीचों-बीच कचरा डालकर चले जाते हैं, जिससे पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है और कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई नहीं करते, जिसके कारण कचरा कई दिनों तक सड़क पर ही पड़ा रहता है। इससे आसपास बदबू फैल रही है और मच्छरों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

कॉलोनीवासियों के अनुसार इस समस्या की शिकायत कई बार उदयपुर नगर निगम और प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

-कलेक्ट्रेट पर धरना देने की चेतावनी

कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कचरे की समस्या का समाधान नहीं किया गया और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

साथ ही कॉलोनीवासियों ने यह भी कहा है कि यदि प्रशासन और नगर निगम ने समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले नगर निगम चुनाव में कॉलोनी के लोग चुनाव का बहिष्कार कर मतदान नहीं करेंगे।

-प्रशासन से मांग

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि

  • सड़क पर पड़े कचरे को तुरंत हटाया जाए।

  • कॉलोनी में नियमित सफाई व्यवस्था लागू की जाए।

  • सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और कॉलोनीवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button