ताजा खबर

CM रेखा गुप्ता ने 1000 बेटियों को दी साइकिल, कन्या पूजन कार्यक्रम में कहा- पढ़ाई में नहीं आएगी कोई बाधा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा के सर्वोदय विद्यालय में सामूहिक कन्या पूजन में भाग लिया। उन्होंने 9 स्कूलों की करीब 1000 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी होगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार को पीतमपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया और छात्राओं से संवाद किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 9 स्कूलों की करीब 1000 छात्राओं को साइकिल वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई, स्कूल आने-जाने में होने वाली दिक्कतों और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा।

छात्राओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि साइकिल मिलने से स्कूल पहुंचना आसान होगा और वे ट्यूशन जाने के साथ ही घर के छोटे-मोटे कामों के लिए सामान लाने में भी इसका उपयोग कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे उन्हें पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी किट भी वितरित कीं, जिसमें शिशु देखभाल से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button