राष्ट्रीय

प्रतापनगर थाना परिवार ने निभाई अपनत्व की मिसाल

Pratap Nagar Police Sets Example of Togetherness with ₹1.11 Lakh Mayra


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उदयपुर के प्रतापनगर थाना परिवार ने एक बार फिर अपने परिवारिक भाव और सहयोग की परंपरा को मजबूत करते हुए मानवता और अपनत्व का सुंदर उदाहरण पेश किया। थाना परिसर में कार्यरत कुक (रसोइया) श्रीमती मीरा बाई के सुपुत्र के विवाह अवसर पर थानाधिकारी श्री पूरण सिंह ने पूरे स्टाफ के साथ मिलकर स्नेहपूर्वक ₹1,11,000 का मायरा (भात) भरकर शुभकामनाएँ प्रकट कीं।

इस अवसर पर थाना परिवार के सभी सदस्यों ने नवदंपत्ति के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। थानाधिकारी सहित सभी पुलिसकर्मियों द्वारा दिया गया यह मायरा केवल एक आर्थिक सहयोग नहीं बल्कि परिवारिक एकता, सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है।

प्रतापनगर थाना परिवार की इस पहल से यह संदेश मिलता है कि पुलिस विभाग केवल कानून व्यवस्था ही नहीं संभालता, बल्कि अपने साथ काम करने वाले हर व्यक्ति को परिवार की तरह मानकर सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है।

नवविवाहित जोड़े को ढेरों आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /var/www/9d3b87cf-5635-42c8-8024-fd11b68e14cb/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button